ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

वैशाली-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, गया-राजगीर के यात्रियों को होगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को वैशाली-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन गया, राजगीर, नालंदा होते हुए यात्रियों को सीधी सुविधा देगी।

Bihar
सोनपुर-हाजीपुर होते हुए चलेगी रेल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर वैशाली और कोडरमा के बीच नई मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गया जंक्शन से गया-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर (ट्रेन संख्या 03624) का उद्घाटन करेंगे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।


इससे गया, नालंदा, राजगीर, पटना, वैशाली और कोडरमा के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैशाली और कोडरमा के बीच नई मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। 


यह ट्रेन गया से सुबह 10.50 बजे खुलेगी। जो तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा, राजेंद्रनगर, पटना, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए शाम 7.30 बजे वैशाली पहुंचेगी। वहीं दूसरी उद्घाटन स्पेशल 03626 गया-कोडरमा 11 बजे गया से खुलेगी और दोपहर 1 बजे कोडरमा पहुंचेगी।


इस ट्रेन का नियमित परिचालन 23 अगस्त से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 63383 वैशाली-कोडरमा मेमू फास्ट पैसेंजर सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। यह वैशाली से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और हाजीपुर, पटना, बिहारशरीफ, राजगीर, तिलैया, गया होते हुए दोपहर 3.15 बजे कोडरमा पहुंचेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें