ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे धरती के भगवान

Bihar News: बिहार के मुंगेर में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया. लोगों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझा कर मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। 


दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी गांव निवासी देवन यादव की 25 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व बांका के बाथ थाना क्षेत्र निवासी श्याम यादव से हुई थी। गर्भवती होने के कारण वह अपने मायके हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी आ गई थी।


10 दिन पूर्व महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिकी स्वास्थ केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद महिला की तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए उसे खड़गपुर तारापुर मोड के समीप झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां महिला का एक हफ्ते से इलाज चल रहा था। 


डॉक्टर ने मरीज के परिजनों से 10 हजार रुपए लेकर बिना जांच किए ही महिला को खून चढा दिया। जिससे आज महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया है। वही घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे कर मामले की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें