ब्रेकिंग
Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़

बिहार : उधार सिगरेट लेने पहुंचा युवक, दूकानदार ने मांगा बकाया तो फोड़ डाली आंख

NALANDA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दुकानदार को उधार सामान नहीं देना काफी महंगा पड़ गया। मनाही से नाराज ग्राहक ने दुकानदार पार्ट चाकू से वार कर

बिहार : उधार सिगरेट लेने पहुंचा युवक, दूकानदार ने मांगा बकाया तो फोड़ डाली आंख
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दुकानदार को उधार सामान नहीं देना काफी महंगा पड़ गया। मनाही से नाराज ग्राहक ने दुकानदार पार्ट चाकू से वार कर उसका आंख फोड़ दिया है। यह पूरा मामला दीपनगर थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है, जहां से उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में उधार मांगने पर किराना दुकानदार को चाकू से हमला कर एक आंख फोड़ दिया गया। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत में विम्स रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान अनिल कुमार के पुत्र जितेंद्र कुमार (18) के रूप में हुई है। इनके ऊपर हमला करने वाला आरोपी युवक भी उसी गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि, एक युवक मुरारी कुमार उधार में सिगरेट मांगने जितेंद्र कुमार के दूकान पर आया। तभी दुकानदार जितेंद्र कुमार ने उससे पहले के उधार को चुकता करने को कहा। इसके साथ ही कहा कि जब तक आप उधार के पैसे नहीं जमा करेंगे तब तक सामान दे पाना मुश्किल हो जाएगा। इसके बावजूद भी वह युवक दुकानदार से जबरन सिगरेट लेकर जाने लगा। उसी बात पर दुकानदार जितेंद्र ने विरोध किया। जिसके बाद मुरारी ने दुकान में ही रखे चाकू से उसके आंख पर वार कर दिया। जिससे दुकानदार की एक आंख फूट गई। तबतक वहां से बदमाश फरार हो गया। 


इधर, इस घटना के बाद घायल दूकानदार को सदर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, सदर अस्पताल चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि युवक के आंख की रोशनी खत्म हो गई है।  इसी कारण उस युवक को विम्स के नेत्र विभाग में रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि,  इस संबंध में लिखित शिकायत मिली है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।