ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

BIHAR CRIME : भूमि विवाद में दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की हत्या, बाइक पर सवार होकर आए 3 आरोपी

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ ख़त्म सा होता दिख रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपनी आपराधिक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं

BIHAR CRIME : भूमि विवाद में दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की हत्या, बाइक पर सवार होकर आए 3 आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ ख़त्म सा होता दिख रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपनी आपराधिक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवक की हत्या कर दी है। 


जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के मुक्तापुर गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोग समझ ही नहीं पाए की अचानक इस घटना के पीछे की वजह क्या रही और कैसे युवक को गोली मर दी गई। हालांकि, घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देने के अपराधी एक बाइक पर सवार होकर 3 लोग के साथ आए थे। यह लोग अचानक से गांव में आए और गोलीबारी कर हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। उनके पास बंदूक होने की वजह से किसी ने इनका पीछा करना भी उचित नहीं समझा और यह लोग अपना भी छुपाकर घटना को अंजाम देने आए थे। 


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ- साथ समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम भी पहुंची  है। इस घटना में मृतक की पहचान नगर थाना छेत्र के गुदरी के विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है।