ब्रेकिंग
सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार

नेपाल जा रहीं दो उज्बेकिस्तानी महिलाएं बॉर्डर पर पकड़ी गईं, अवैध रूप से भारत में रहने का खुलासा

भारत-नेपाल सीमा पर हरैया बॉर्डर के पास एसएसबी ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को नेपाल जाते समय हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
दोनों विदेशी महिला से पूछताछ जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास एसएसबी जवानों ने दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रही थीं।


पकड़ी गई महिलाओं की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी मखफूजा देखकोनोवा (32) और मफतुना किलिचेवा (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है।


एसएसबी ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उनके पास मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही भारत में उनके रहने की अवधि और यहां आने के उद्देश्य की भी पड़ताल की जा रही है।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों महिलाएं भारत कब और किस मकसद से आई थीं तथा नेपाल जाने के पीछे उनका उद्देश्य क्या था। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट




टैग्स