ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: सड़क हादसे में वकील समेत दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक वकील भी शामिल हैं. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News
दो लोगों की दर्दनाक मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट गई। कार पलटी मारते हुए दूसरी लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रामजतन सिंह के पुत्र कौशल किशोर सिंह बताए गए हैं। वहीं कार सवार मृतक युवक की पहचान हाजीपुर स्टेशन रोड निवासी मनोज पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ गोलू के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, गोलू कार सवार होकर सराय की तरफ जा रहा था, तभी हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार पलटते हुए दूसरे लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गया। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह की मौत हो गई। 


बताया गया कि कोर्ट में बार काउंसिल का आज चुनाव हो रहा था। कौशल किशोर सिंह अपने घर से बाइक सवार होकर वोट  गिराने हाजीपुर कोर्ट आ रहे थे‌, तभी यह घटना घट गई। दोनों की मौत के बाद दोनों के परिजनों में कोहरा मच गया है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता