ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार में पिछले दो तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। इसी बीच लखीसराय में बड़ा हादसा हो गया है। बारिश के द

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पिछले दो तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। इसी बीच लखीसराय में बड़ा हादसा हो गया है। बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


पहली घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला की है। यहां कारे लाल यादव की पत्नी राबड़ी देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। राबड़ी देवी खेत में भूसा रखने का काम कर रही थी, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद वह घर जा रही थी, तभी वज्रपात हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


वहीं दूसरी घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के ही जकरपुरा में हुई, जहां कैलाश पासवान की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह झोपड़ी में सो रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से कैलाश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।