ब्रेकिंग
त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे प्रवासी, एक ही कैंप में होगा सभी समस्याओं का समाधान✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे प्रवासी, एक ही कैंप में होगा सभी समस्याओं का समाधान✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...

दिल्ली के ढाई घंटे बाद बिहार में भी डोली धरती, 4.0 मापी गई भूकंप की तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर के बाद अब बिहार में भी भूकंप के झटके, सीवान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत।

earthquake
earthquake
© earthquake
User1
2 मिनट

दिल्ली एनसीआर के बाद बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार 17 फरवरी को सुबह करीब 5:36 बजे दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज और तीव्र झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोग अपनी इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे। लेकिन अब बिहार के सीवान में भी भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह झटका आज सुबह करीब 8:02 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 बताई जा रही है।


भूकंप का केंद्र सीवान से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया। स्थानीय लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि यह भूकंप का झटका है। अभी तक इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के कारण लोगों में भय व्याप्त है।