ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

भाई की ट्रेन हुई लेट तो राजधानी में बम होने की फैलाई अफवाह, मची अफरातफरी

PATNA: जब भाई की ट्रेन लेट हुई तो युवक ने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैला दी. जिससे हड़कंप मच गया. ट्रेन खाली कराने के बाद जांच की गई तो कुछ नहीं मिला. इससे यात्रियों को काफी परेशा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जब भाई की ट्रेन लेट हुई तो युवक ने ट्रेन में बम होने की अफवाह फैला दी. जिससे हड़कंप मच गया. ट्रेन खाली कराने के बाद जांच की गई तो कुछ नहीं मिला. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

रवाना होते ही मिली सूचना

बताया जा रहा है कि दिल्ली से पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए ट्रेन संख्या 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से दिल्ली से रवाना हुई. ट्रेन रवाना होते ही रेलवे को ट्रेन में बम होने की सूचना मिली. बम की सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही शाम 4:20 बजे दादरी स्टेशन पर रोक दिया गया और 500 पुलिसकर्मियों ने ट्रेन को घेर लिया. लेकिन खोजने के बाद कुछ नहीं मिला. 

रेल मंत्री को युवक ने किया ट्वीट

संजीव गुर्जर ने ट्वीट किया कि मैं यह सूचना देना चाहता हूं कि राजधानी एक्सप्रेस में 5 बम रखे हुए है. इस ट्वीट को उसने रेलमंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली पुलिस को दिया. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद ट्रेन को रोका गया. फिर युवक ने ट्वीट कर माफी मांगी और लिखा कि यह मेरे द्वारा मानसिक तनाव के कारण ट्वीट किया गया. भाई की ट्रेन लेट हो गई. इसको लेकर मैं माफी मांगता हूं.