ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

ट्रेन की छत पर चढ़ युवक बार-बार कर रहा था बिजली का तार छूने की कोशिश, यात्रियों की सांसें अटकी

PATNA : दानापुर रेल मंडल के पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सब के कलेजे दहल गए जब एक लोकल पहुंची और ट्रेन रुकने के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ट्रेन क

ट्रेन की छत पर चढ़ युवक बार-बार कर रहा था बिजली का तार छूने की कोशिश, यात्रियों की सांसें अटकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दानापुर रेल मंडल के पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सब के कलेजे दहल गए जब एक लोकल पहुंची और ट्रेन रुकने के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद विक्षिप्त ऊपर गुजर रही इलेक्ट्रिक वायर को बार बार छूने की कोशिश कर रहा था। 


वहीं, विक्षिप्त की इस हरकत को देखकर लोग हल्ला करके उसका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। विक्षिप्त द्वारा ट्रेन की छत पर ऐसे ऐसे हरकत किए जा रहे थे कि प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के कलेजे मुंह को आ रहे थे। काफी मशक्कत के बाद जीआरपी ने विक्षिप्त को ट्रेन की छत से किसी तरह उतारा गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 


बताया जा रहा है कि, पटना साहिब स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के के छत पर चढ़ कर विक्षिप्त 25 हजार बोल्ट का तार छूने की कोशिश करने लगा। जिसे देख कर लोगो को भिड़ लग गई। वही सभी लोगो ने युवक को नीचे उतरने को कहा तो विक्षिप्त युवक बार - बार तार छूने के प्रयास करता रहा। लगभग आधा घंटा तक चलें हाई वोल्टेज की जानकारी जब जीआरपी पुलिस ने किसी तरह उस युवक ट्रेन के वौगी के ऊपर से नीचे उतरा और हिरासत में लिया। 


इधर, इस विक्षिप्त युवक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया है कि, युवक घरेलू विवाद में किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में था और घर से नाराज हो कर आत्महत्या का मन बना कर ट्रेन के छत पर चढ़ गया। हालांकि, जीआरपी पुलिस ने उस युवक से कड़ी पुछ ताछ की, बाद में उस युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता