ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन

ट्रैक्टर से टकरा कर बेपटरी हुई गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, चालक की सूझबूझ से बची हजारों यात्रियों की जान

JEHANABAD : पटना गया रेल खंड के जहानाबाद मुठेर लोदी पुर के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रेन से टकरा गई. हालांकि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह घटना दोप

ट्रैक्टर से टकरा कर बेपटरी हुई गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, चालक की सूझबूझ से बची हजारों यात्रियों की जान
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : पटना गया रेल खंड के जहानाबाद मुठेर लोदी पुर के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रेन से टकरा गई. हालांकि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है.  गया-पटना पैसेंजर ट्रेन (03270) के चालक की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. ट्रैक्टर से टकराने की वजह से ट्रेन के चार पहिए भी पटरी से उतर गए. इस घटना में ट्रैक्टर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह मौके से भाग गया. 


पटना गया रेलवे ट्रैक पर जहानाबाद से लगभग 3 किलोमीटर उत्तर पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से ट्रैक्टर टकरायी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अवैध रेलवे क्रॉसिंग से पार हो रहा था और उसी बीच गया से पटना पैसेंजर ट्रेन जा रही थी।


ट्रैक्टर से टकरा कर बेपटरी हुई गया-पटना पैसेंजर ट्रेन, चालक की सूझबूझ से बची हजारों यात्रियों की जान

हालांकि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित है। पर ट्रेन का चक्का रेलवे ट्रैक से उतर गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना की पुलिस एवं स्थानीय थाना की पुलिस पहुंचकर  स्थिति नियंत्रण करने में लगी हुई है।


पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट नकुल कुमार ने बताया कि मुठेर गांव के समीप अवैध क्रॉसिंग के समीप ईंट से लदी ट्रैक्टर अचानक सामने आ गई। ट्रेन को नियंत्रित करते-करते आखिरकार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। कहा कि अगर ट्रेन की स्पीड नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।  

टैग्स