ब्रेकिंग
'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....

टूरिस्ट की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने से जोड़े जायेंगे सभी पर्यटन स्थल, एप से होगी निगरानी

PATNA : बिहार में पर्यटन स्थल तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही अब पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन विभाग नई व्यवस्था करने जा रहा है. पर्यटन विभाग ने पर्यटन क्षेत्र को स्थानीय

टूरिस्ट की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने से जोड़े जायेंगे सभी पर्यटन स्थल, एप से होगी निगरानी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पर्यटन स्थल तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही अब पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन विभाग नई व्यवस्था करने जा रहा है. पर्यटन विभाग ने पर्यटन क्षेत्र को स्थानीय थाना से जोड़ने का निर्णय लिया है. इन क्षेत्रों की निगरानी एप से होगी और मुसीबत में फंसे पर्यटको को तुरंत सहायता दी जायेगी. बिहार में देश -विदेश के पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर करने के लिए पर्यटन विभाग तैयारी कर रहा है. 


विभाग के स्तर पर इसको लेकर काम तेज कर दिया गया है और अगले माह से सभी थानों से एप को जोड़ दिया जायेगा, ताकि पर्यटकों तक हर सुविधा तुरंत पहुंच सकें. कोरोना के बाद हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है. सभी पर्यटन क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेगा. जहां पर कैमरा की कमी होगी. उस जगहों पर अगले माह तक कैमरा लगाया जायेगा. 


इस संबंध में विभाग ने सभी जिलों को यह निर्देश दिया है कि कैमरा की जांच नियमित करें और जहां कैमरा लगाने की जरूरत है. वैसे जगहों की रिपोर्ट बनाकर विभाग को दें, ताकि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाये. वेबसाइट पर गाइड का पूरा डिटेल रहेगा. उनके बारे में स्थानीय पुलिस और विभाग के पास पूरा ब्योरा रहेगा. 


पर्यटकों को ऑनलाइन गाइड मिल सकेगा. वहीं, निजी एजेंसी के माध्यम से बाइक व कार के संबंध में भी वेबसाइट पर डाला जायेगा. जिन पर्यटकों को बाइक व कार भाड़ा पर लेना होगा. वह ऑनलाइन ले सकेंगे. विभाग इसके लिए राशि भी निर्धारित करेगा.

टैग्स