ब्रेकिंग
Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट

मिथिलांचल के लिए गर्व का क्षण: सुपौल के शिव कुमार मोहनका भारत के टॉप 24 ब्यूरोक्रेट्स में शामिल

सुपौल निवासी शिव कुमार मोहनका का चयन 2024 के भारत के टॉप 24 ब्यूरोक्रेट्स के रूप में किया गया। वो सुपौल निवासी और BSS कॉलेज सुपौल के पूर्व प्राचार्य स्व. गिरधारी प्रसाद मोहनका के पुत्र हैं। सुपौल समेत पूरे मिथिला क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

BIHAR POLICE
मिथिलांचल के लिए गर्व का क्षण
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Shivkumar Mohanka: बिहार के सुपौल जिले के शिव कुमार मोहनका को वर्ष 2024 के भारत के टॉप 24 नौकरशाहों में स्थान मिला है। वर्तमान में वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) में मुख्य हवाई सुरक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से सुपौल और पूरे मिथिला क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।


उनकी अब तक की यात्रा:

1994 में सहायक समादेष्टा (Assistant Commandant) के रूप में CISF में सेवाएं शुरू कीं। औद्योगिक इकाइयों, रिफाइनरियों, एयरपोर्ट्स और अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) में DIG और CASO (Chief Airport Security Officer) के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में KIA टर्मिनल 2 की सुरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार किया गया। विमानन सुरक्षा में विशेषज्ञता के कारण वे इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं।


अंग प्रत्यारोपण मिशन में निभाई अहम भूमिका

डीआईजी मोहनका ने अंग प्रत्यारोपण के लिए तेज और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अस्पतालों, ट्रैफिक पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर अंगों की समय पर डिलीवरी को सुनिश्चित किया। उनके इस योगदान ने कई मरीजों की जान बचाने में मदद की है।


मिथिलांचल के लिए गर्व का क्षण

यह पहली बार है जब मिथिलांचल के किसी अधिकारी को इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है, जिससे पूरे सुपौल और मिथिला क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नौकरशाही और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

टैग्स