ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

टिक-टॉक गर्ल संचिता बासु को दिल दे बैठा ड्राइवर, कहा-बिना उसके जीना नहीं..उसके लिए कर दूंगा दोनों किडनी डोनेट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर की रहने वाली संचिता बासु को टिक-टॉक स्टार के रूप में लोग जानते हैं। अब संचिता साउथ इंडियन फिल्म जगत की हिरोइन बन चुकी हैं। साउथ की फिल्म 'फर्स्

टिक-टॉक गर्ल संचिता बासु को दिल दे बैठा ड्राइवर, कहा-बिना उसके जीना नहीं..उसके लिए कर दूंगा दोनों किडनी डोनेट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर की रहने वाली संचिता बासु को टिक-टॉक स्टार के रूप में लोग जानते हैं। अब संचिता साउथ इंडियन फिल्म जगत की हिरोइन बन चुकी हैं। साउथ की फिल्म 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' में संचिता ने लीड हीरोइन की भूमिका निभाई थी। संचिता बासू पर एक ड्राइवर दिल दे बैठा है। उसका कहना है कि मैं संचिता से प्यार करता हूं इसे एकतरफा भी कह सकते हैं। उसका रील्स और फिल्म मुझे काफी पसंद है। बिना इसे देखे हम एक पल भी नहीं रहते हैं। उसके बिना अब मुझे जीना नहीं है। संचिता की खातिर मैं दोनों किडनी तक डोनेट कर दूंगा। 


युवक का शॉर्ट वीडियो बॉबी कुमार मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया है जो बॉबी मिश्रा सुल्तानगंज डायरीज के नाम से वायरल हो रहा है। बता दें कि भागलपुर के माउंट कार्मेल स्कूल की स्टूडेंट संचिता बासू भागलपुर की ही रहने वाली है और साउथ इंडस्ट्रीज में काम करती है। वह टिक-टॉक पर रील बनाकर फेमस हुई थी। जिस पर एक ड्राइवर का दिल आ गया है। उसने इस बात का इजहार सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो के माध्यम से किया है। 


उसका कहना है कि वह जब गाड़ी चलाता था तब एक होटल में उसका रील देखा था। 2020 से वह संचिता का वीडियो देख रहा है। उसके रील को देखते देखते उसे संचिता से एकतरफा प्यार हो गया है। रील देखने के चक्कर में हमसे गाड़ी नहीं चल रहा था बहुत ज्यादा एक्सीडेंट हो रहा था। रील देखने के बाद संचिता पर ध्यान चला जाता था। युवक ने कहा कि संचिता से कभी मिला नहीं सिर्फ उसका रील देखा और प्यार हो गया। अब उसके बिना उसे जीना नहीं है। संचिता के लिए वह अपनी दोनों किडनी तक डोनेट करने को तैयार है।    


बता दें कि भागलपुर की संचिता बासू किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इंटरनेट पर काफी ज्यादा वह फेमस हुई। वह टिक टॉक स्टार रही हैं। सोशल मीडिया पर उसने अपने एक्टिंग एवं डांसिंग का वीडियो अपलोड कर खूब लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल वह इंस्टाग्राम पर अपने रील्स से लोगों का मनोरंजन करती हैं। अपनी खूबसूरत अदाएं और कला से इन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। 


संचिता बासु ने टीवी पर डांस वीडियो देखकर छोटा-छोटा वीडियो बनाना शुरू किया था। जब इस बात कि जानकारी उनके माता-पिता को मिली तो दोनों ने इन्हें काफी ज्यादा सहयोग किया। यही कारण है कि आज संचिता बासू एक जानी-मानी स्टार हैं और उनकी एक तेलुगू फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो पिछले महीने रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। 

टिक-टॉक गर्ल संचिता बासु को दिल दे बैठा ड्राइवर, कहा-बिना उसके जीना नहीं..उसके लिए कर दूंगा दोनों किडनी डोनेट

टिक-टॉक गर्ल संचिता बासु को दिल दे बैठा ड्राइवर, कहा-बिना उसके जीना नहीं..उसके लिए कर दूंगा दोनों किडनी डोनेट

टिक-टॉक गर्ल संचिता बासु को दिल दे बैठा ड्राइवर, कहा-बिना उसके जीना नहीं..उसके लिए कर दूंगा दोनों किडनी डोनेट