ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

Road Accident in bihar : प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गए 3 लोगों को ट्रक ने कुचला, इलाके में मचा हडकंप

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे।

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजगीर से निकल कर समाने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह लोग प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकले थे। तीन लोगों की मौत के बाद से मातम पसरा हुआ है। यह हादसा नालंदा जिले में हुई है। यहां राजगीर थाना क्षेत्र के लहुआर-लक्ष्मीपुर गांव निवासी तीन लोगों की मौत आयुध कारखाना से एनएच 82 को जोड़ने वाली सड़क पर धर्मकांटा के पास हो गयी। तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर राजगीर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वे प्रयागराज जाने के लिए रेलगाड़ी पकड़ने जा रहे थे।


बताया जा रहा है कि आयुध कारखाना से एनएच 82 की ओर जा रही बाइक की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गयी। फलत घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में स्व. बिंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के साथ ही 14 वर्षीया लड़की शामिल हैं। लड़की का नाम का पता नहीं चल सका है।


मृतकों के रिश्तेदार पप्पू कुमार ने बताया कि जिस लड़की की मौत हुई है उसके बारे में उन्हें पता नहीं है। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार व रेलवे सुरक्षा बल ने बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

टैग्स