ब्रेकिंग
Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा

बच्ची के साथ सांप का भी किया दाह संस्कार, झाड़-फूक के चक्कर में गई जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में छात्रा को सांप ने काटा तो परिजनों ने सांप को मार कर ना सिर्फ पोस्टमार्टम कराने शव के साथ सदर अस्पताल लाया बल्कि लड़की के चिता के साथ ही सांप का भी दाह संस्क

BIHAR
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में छात्रा को सांप ने काटा तो परिजनों ने सांप को मार कर ना सिर्फ पोस्टमार्टम कराने शव के साथ सदर अस्पताल लाया बल्कि लड़की के चिता के साथ ही सांप का भी दाह संस्कार करने की बात कही है। हालांकि यहां सांप काटने के बाद परिजनों ने बच्ची को इलाज के बदले झार फुंक कराने के चक्कर में रहें, जिस वजह से बच्ची की जान चली गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत पंचायत अंतर्गत वार्ड- 4 की है । 


बताया जाता है कि कुसमहौत गांव निवासी दिलीप सदा के 16 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी होली कि शाम घर में कोठी के पास सफाई के दौरान बिल में छिपे एक सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन बच्ची को इलाज कराने के बदले गांव में ही झाड़ फूंक कराने में लग गए ,जिस वजह से काफी देर हो गई और झाड़ फुंक के चक्कर में बच्ची की जान चली गई। बाद में परिजनों ने जिस जगह सांप काटा था वहां मिट्टी खोदकर सांप को निकाल कर उसे मार डाला । घटना की सूचना पर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा । 


लेकिन इस दौरान अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जब परिजन बोरे में बंद कर मृत सांप को भी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए शव के साथ लाया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि जब सांप ने उसकी बच्ची को काट लिया और उसकी मौत हो गई इसलिए सांप को भी मार दिया है और अब बच्ची के दाह संस्कार के साथ ही सांप का भी दाह संस्कार कर गंगा में फेंका जाएगा। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने कहा कि घर में सफाई के दौरान बिल में छिपे सांप ने डस लिया था और झार फुंक करने के दौरान बच्ची की मौत हो गई। 


परिजनों ने माना कि सांप डसने के बाद गाड़ी नहीं मिली इस वजह से इलाज के बदले झार फुंक करने लगे और बच्ची की मौत हो गई । बच्ची की मौत से परिजन ने सांप को भी बिल खोद कर निकाला और उसे मार दिया और अब उसी बच्ची के साथ ही सांप का दाह संस्कार कर गंगा में फेंकने की बात कही है। जब परिजनों से सांप को शव के साथ पोस्टमार्टम के लिए लाने का सवाल पूछा गया तो कहा कि जब बच्ची की मौत हो गई इसलिए सांप को भी मार दिया और अब बच्ची के साथ ही सांप का भी दाह संस्कार किया जाएगा। 

टैग्स