ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

विधान पार्षदों के टूटने के बाद राजभवन पहुंचे तेजस्वी, बोले- लॉकडाउन में छिपकर यही कर रहे थे नीतीश

PATNA : आरजेडी विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के ऊपर एक बार फिर से धोखा देने का आरोप लगाया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के ऊपर एक बार फिर से धोखा देने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन में छिपकर मुख्यमंत्री यही कर रहे थे. 


राजभवन पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 90 दिनों तक सीएम हाउस में बैठ कर यही किया है. इससे बिहार को कोई फ़ायदा नहीं हुआ है. लोगों को नहीं नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से फ़ायदा होगा. नीतीश कुमार ने फिर से धोखा किया है. 2015 में भी जनता ने पूर्ण समर्थन दिया था लेकिन सीएम नीतीश ने पलटी मार ली थी.




आरजेडी के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है. जिससे तेजस्वी को तगड़ा झटका लगा है. राजद पार्टी से निकलकर जेडीयू का दामन थामने वालों में राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय का नाम शामिल है.



तेजस्वी ने कहा कि जो भी एमएलसी राजद से निकल कर जेडीयू में गए हैं, उनको शुभकामनायें हैं. तेजस्वी ने सीएम नीतीश कि एमएलसी को अपने पार्टी में शामिल करने से बिहार के लोगों को क्या लाभ होगा. नीतीश कुमार के पास न ही कोई निति है और न ही कोई सिद्धांत है. 



रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि रघुवंश बाबू ने आरजेडी पार्टी को सींचने का काम किया है. फिलहाल वह अस्वस्थ हैं, जैसे ही वह ठीक होंगे मैं (तेजस्वी) उनसे मिलूंगा. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें