ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'

हाजीपुर के तेरसिया गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, महंगाई और कथित एनकाउंटर को लेकर सरकार को घेरा तथा कहा कि सम्राट चौधरी से बिहार संभल नहीं रहा है।

बिहार न्यूज
'सम्राट चौधरी इलेक्टेड नहीं, सिलेक्टेड सीएम हैं'- तेजस्वी यादव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को हाजीपुर के तेरसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा।


मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में निर्दोष लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है और छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार और प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई ठोस काम नहीं है और राज्य का खजाना खाली हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार जिन वादों को लेकर सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा करने में असफल रही है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में महंगाई लगातार बढ़ रही है और बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन भी बंद हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग सरकार से सवाल पूछते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि "सम्राट चौधरी से बिहार संभल नहीं रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि "सम्राट चौधरी निर्वाचित (Elected) नहीं, बल्कि चयनित (Selected) मुख्यमंत्री हैं।" हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।