ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंप

तेजस्वी-राजश्री को बधाई देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर समाज के लोग, आशीर्वाद देने पंडित पुरोहित भी पहुंचे

PATNA : राबड़ी आवास के बाहर आज सुबह गजब नजारा देखने को मिला. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को आशीर्वाद देने किन्नर समाज के लोग पहुंच गये. वह राबड़ी आवास के बाहर ही बधा

तेजस्वी-राजश्री को बधाई देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर समाज के लोग, आशीर्वाद देने पंडित पुरोहित भी पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राबड़ी आवास के बाहर आज सुबह गजब नजारा देखने को मिला. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव को आशीर्वाद देने किन्नर समाज के लोग पहुंच गये. वह राबड़ी आवास के बाहर ही बधाई गीत गाने लगे और नाचने लगे. 


हालांकि अभी इन्हें अंदर नहीं जाने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इन्हें जल्द ही बुलाया जायेगा, क्योंकि किन्नरों का आशीर्वाद भगवान का आशीर्वाद माना जाता है. इसके साथ ही पंडित पुरोहित भी राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं आशीर्वाद देने. बेतिया से आने वाले ये पंडित तेजस्वी और राजश्री को आशीर्वाद देने आये हैं.


मां कामख्या द्वार के पंडित ने कहा कि ये ब्राहमण का आशीर्वाद है कि अगले चुनाव में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें. माता रानी की कृपा से दोनों पति पत्नी सुखी रहें. लालू यादव की सेहत के लिए भी आशीर्वाद दिया.


तेजस्वी यादव ने भले ही दिल्ली में शादी कर ली हो, पर अब वह अपने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और विधायकों से मिल रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने कई विधायकों से मुलाकात की है. सभी विधयक उन्हें शुभकामना देने राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं. आज भी बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं. तेजस्वी यादव कुछ लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को निराश भी लौटना पड़ रहा है.

टैग्स