ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

तेजस्वी ने कुशवाहा को 'नीच' वाले बयान की दिलायी याद, बोले.. नीतीश जैसे दोस्त के रहते दुश्मन की जरूरत नहीं

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे को तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव ने आज रालोसपा अध्यक्ष को नीतीश कुमार के पुराने बयान की याद दिला डाली, जिसको लेकर महागठबंधन ने आंदोलन किया था. ते

तेजस्वी ने कुशवाहा को 'नीच' वाले बयान की दिलायी याद, बोले.. नीतीश जैसे दोस्त के रहते दुश्मन की जरूरत नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे को तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव ने आज रालोसपा अध्यक्ष को नीतीश कुमार के पुराने बयान की याद दिला डाली, जिसको लेकर महागठबंधन ने आंदोलन किया था. तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने उन्हें "नीच" बुलाने का काम किया था और उनके बारे में ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के साथ अब वह राजनीति करने जा रहे हैं. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद यह कहा करते थे कि नीतीश कुमार जैसे दोस्त अगर साथ हो तो दुश्मन की कोई जरूरत नहीं है.  लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा उन्हीं नीतीश कुमार के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश प्रेम को लेकर उनकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है और जितने भी लोग रालोसपा से अलग कर आरजेडी में आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे. 


तेजस्वी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अक्सर कहते थे कि नीतीश कुमार जैसा दोस्त हो तो किसी को दुश्मन की जरूरत नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने बाद में शिक्षा को लेकर कई आंदोलन की शुरुआत की. लेकिन आज शिक्षा की स्थिति और भी बदतर हो गई है. लेकिन फिर भी वह जेडीयू में जा रहे हैं.  


नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार खुद वैशाखी के सहारे हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास ठप पड़ गया है. नीतीश कुमार के आज ऐसे दिन आ गए हैं, जिसे उन्होंने नीच कहा, आज उसे ही पार्टी में शामिल करने जा रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें