ब्रेकिंग
Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट

तेजस्वी ने अब DGP की चुप्पी पर बोला हमला, कहा- जिसे अपराधी गोली मार सकते हैं, वे क्या बोलेंगे

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की चुप्पी पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि जिस डीजीपी को डर हो कि कहीं बोलेंगे तो अपराधी उन्हें गोली न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की चुप्पी पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि जिस डीजीपी को डर हो कि कहीं बोलेंगे तो अपराधी उन्हें गोली न मार दें वे क्या बोलेंगे? 

तेजस्वी ने ट्वीट कर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पर हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि जो खुद दावा करता है कि अपराधी उसे गोली मार सकते हैं तो वो डीजीपी क्या बोलेगा।

दरअसल आज जब डीजीपी से बिहार के लॉ एंड आर्डर पर सवाल पूछा गया तो वे मीडियाकर्मियों को लगभग झटकते हुए निकल लिए। इस दौरान डीजीपी ने मुंह नहीं खोला।डीजीपी की ये वीडियो भी तेजस्वी ने ट्वीट में शेयर किया है। 

बता दें कि पिछले ही दिनों पटना में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से दरभंगा में हुए एक बलात्कार मामले पर एक सवाल किया गया था, जिसमें टेम्पो चालक द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था। जब इस बाबत मीडिया ने पूछा तो डिप्टी सीएम भी बिना एक शब्द कहे वहां से निकल लिए थे। इस मुद्दे को भी विपक्ष ने जोर-शोर से उछाला था अब तेजस्वी डीजीपी की चुप्पी पर हमलावर हो गए हैं। 

इससे पहले सोमवार को ही आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री अपराधियों के सामने गिड़गिड़ाता हो और डीजीपी कहता हो कि उन्हें भी अपराधियों के गोली मारने का डर है तो ऐसे सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। 




टैग्स