ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

तेज रफ़्तार वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई

तेज रफ़्तार वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के समीप की है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले स्वर्गीय ब्रह्मदेव महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार चौधरी के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि लक्ष्मण और दीपक कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर से बरौनी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को रौंदते हुए फरार हो गया जिससे लक्ष्मण महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दीपक को उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता