ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

तेज रफ्तार वाहन ने दंपति और बच्चे को रौंदा, एक की मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति और बच्चे को रौंद दिया जिससे गर्भवती महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ही

तेज रफ्तार वाहन ने दंपति और बच्चे को रौंदा, एक की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति और बच्चे को रौंद दिया जिससे गर्भवती महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ही गई, जबकि पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती एनएच 28 के समीप की है.


मृतका की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के रहने वाले रामबाबू राय की पत्नी मानती देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रामबाबू राय अपने पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए बलिया जा रहे थे. इसी दरमियान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे मोटरसाइकिल पर सवार गर्भवती महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. 


घायल अवस्था स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए रामबाबू राय और बच्चे को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. फिलहाल तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है लेकिन स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं हैं.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता