ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज

तेज रफ़्तार का कहर : ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत दो की मौत, 5 अन्य की हालत गंभीर

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। बुधवार क

तेज रफ़्तार का कहर : ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत दो की मौत, 5 अन्य की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। बुधवार को सड़क हादसे की ताजा खबर भोजपुर से निकल कर सामने आयी है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के टाउन थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना आरा के टाउन थानाक्षेत्र के धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप की है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद ट्रैक्टर और ऑटो ड्राईवर दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। जबकि दोनों मृतकों की पहचान चरपोखरी थानाक्षेत्र के बरनी गांव निवासी प्रेमचंद राम के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश राम एवं उसी थानाक्षेत्र के रसूल टोला निवासी बैजनाथ राम की 54 वर्षीया पत्नी मुनेश्वरी देवी के रूप में की गई है। जबकि पांच घायलों में चरपोखरी थानाक्षेत्र के बरनी गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद राम, उनकी 40 वर्षीया पत्नी इंदु देवी, 8 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार, 3 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार एवं उसी थानाक्षेत्र के रसूल टोला निवासी स्व.जगदेव राम के 60 वर्षीय पुत्र व मृतका मुनेश्वरी देवी के पति बैजनाथ राम शामिल हैं।