ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार का कहर : चाचा के साथ आंख का इलाज करवाने जा रही भतीजी की मौत, ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं देनी पड़ती हो

तेज रफ्तार का कहर : चाचा के साथ आंख का इलाज करवाने जा रही भतीजी की मौत, ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं देनी पड़ती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय चौक के पास शनिवार की सुबह बाइक में ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। इस भिडंत में बाइक पर सवार एक लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया.


वहीं, इस घटना में मृतिका की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव निवासी अमरेश कुमार की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। जबकि, जख़्मी में मृतिका के चाचा अलेश कुमार और चचेरी वहन तन्नू शामिल है। मृतिका के चाचा ने बताया आंख दिखलाने के लिए बेटी और भतीजी के साथ बिहारशरीफ आये थे उसी दौरान देवीसराय चौक के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे भतीजी की मौत हो गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर और लहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया गया है.फिलहाल ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता