ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

सपा में एंट्री की तैयारी? तेज प्रताप यादव ने पटना ऑफिस पहुंचकर दिए संकेत

तेज प्रताप यादव के सपा दफ्तर पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या तेज प्रताप यादव सपा से चुनाव लड़ेंगे?

Bihar
बिहार की राजनीति में मची हलचल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तेज प्रताप यादव के समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने आज पटना स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया। उनके इस कदम से बिहार की सियासत में नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।


कुछ दिनों पहले ही तेज प्रताप यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या तेज प्रताप सपा के टिकट पर आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप ने पहले यह साफ कहा था कि वे महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आज उनके सपा दफ्तर पहुंचने से अटकलों को और बल मिला है। तेज प्रताप यादव के इस कदम को सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने बिहार के राजनीतिक तापमान को एक बार फिर से गर्मा दिया है। आज तेजप्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर में पहुंचकर सबको चौका दिया है। अब कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।