ब्रेकिंग
Independence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदले

तेज आंधी ने उजाड़ दिए आशियाने, बर्बाद हुई हजारों हेक्टेयर में लगी फसलें

पूर्णिया : देर रात आयी तेज आंधी ने सैंकड़ो घरों को उजाड़ दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका खासा प्रभाव पड़ा है. पुर्णिया के बायसी प्रखंड के सभी सतरह पंचायत में देर रात जब लोग अपने घ

तेज आंधी ने उजाड़ दिए आशियाने, बर्बाद हुई हजारों हेक्टेयर में लगी फसलें
First Bihar
2 मिनट

पूर्णिया : देर रात आयी तेज आंधी ने सैंकड़ो घरों को उजाड़ दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका खासा प्रभाव पड़ा है. पुर्णिया के बायसी प्रखंड के सभी सतरह पंचायत में देर रात जब लोग अपने घर में आराम से गहरी नींद सो रहे थे तो ठीक उसी वक़्त तेज़ आंधी कहर बन कर टूट पड़ी. 


रात करीब तीन बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने सबके होश उड़ा दिए. जहां एक तरफ टीन के सैंकड़ों घर उजड़ गए. वहीं पूरे प्रखंड में हजारों हैकटेयर में लगी तैयार धान की फसल बर्बाद हो गया. ये फसल दस पंद्रह दिनों के अंदर कटने वाली थी. 


किसानों ने अपना दुख बयां करते हुए बताया कि पहले ही भीषण बाढ़ ने धान की फसल को डुबाकर बरबाद कर दिया था. जो कुछ भी थोड़ा बहुत बचा था, वह रात की आंधी ने उड़ा दिया. रमज़ान नाम के एक किसान ने आठ एकड़ में धान की फसल लगाई थी जो आंधी की भेंट चढ़ गई. वहीं  किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है. 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता