ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

तीन बच्चों की मां ने भांजे से शादी के लिए काट ली नस, अस्पताल के बाद थाने में भी चला हाई वोल्टेज ड्रामा

MUZAFFARPUR: औराई सीएचसी में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। महिला के तीन बच्चे हैं, इसके बावजूद वह अपने भांजे को अपना पति मान बैठी है। हैरानी की बात तो ये है कि व

तीन बच्चों की मां ने भांजे से शादी के लिए काट ली नस, अस्पताल के बाद थाने में भी चला हाई वोल्टेज ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: औराई सीएचसी में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। महिला के तीन बच्चे हैं, इसके बावजूद वह अपने भांजे को अपना पति मान बैठी है। हैरानी की बात तो ये है कि वह अपने असली पति को पहचान नहीं पा रही। महिला ने हाथ का नस काट लिया था, पति उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा था। साथ में उसके बच्चे भी थे। लेकिन महिला एक ही बात दोहराए जा रही थी कि उसे भांजे से शादी करनी है। आपको बता दें कि महिला सीतामढ़ी की रहने वाली है जबकि भांजा औराई इलाके का रहने वाला है।



महिला ने नस काट लिया था, जिसके बाद सीएचसी में उसका प्राथमिक इलाज चल रहा था। इलाज के बाद महिला भागते-भागते थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाने लगी कि भांजे की शादी रुकवा दो। पति और परिवार के लोग वहां पहुंचे और महिला को फिर अस्पताल ले गए। इस दौरान उसकी स्थिति खराब थी और उसके हाथ से लगातार खून निकल रहा था। इसके बाद उसे एसकेएमसीएच ले जाया गया। 



महिला की हालत ऐसी हो गई थी कि वह जोर-जोर से कह रही थी, भांजा का शादी रुकवाईए, नहीं तो मैं जान दे दूंगी। पूरे मामले को लेकर महिला के पति ने बताया कि चार-पांच महीने पहले पत्नी को बहन के घर भेजा था।  तब से ही उसकी हालत ऐसी हो गई है।

टैग्स