ब्रेकिंग
पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम... स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ई-मेल और फोन नंबर, जानें कैसे करें शिकायत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम... स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ई-मेल और फोन नंबर, जानें कैसे करें शिकायत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव

टीसी नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लगाये कई आरोप

SUPAUL : जिले में अनलॉक 3 को लेकर सभी गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है. ऐसे में एक तरफ तो सरकार ने स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने 9वीं मे

टीसी नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लगाये कई आरोप
First Bihar
2 मिनट

 SUPAUL : जिले में अनलॉक 3 को लेकर सभी गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है. ऐसे में एक तरफ तो सरकार ने स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने 9वीं में एडमिशन की भी तिथि निकाल दी है.एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 8वीं के टीसी की आवश्यकता हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन टीसी देने में आनाकानी कर रहा है. 


इससे परेशान बबुजन आदर्श मध्य विद्यालय चकला निर्मली के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. टीसी नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चकला निर्मली स्कूल के पास जामकर आगजनी भी की. इस दौरान छात्रों को समझाने पहुंचे शिक्षा विभाग के डीपीओ को भी जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. 



बाद में डीपीओ के लिखित आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया. छात्रों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें 8वीं का टीसी नहीं मिल रहा है. जिसकी वजह से दूसरे विद्यालय में उनका 9वीं में एडमिशन नहीं हो पा रहा है. उनका कहना है कि जबकि एडमिशन के लिए महज 2 दिन ही शेष बचे हैं. वहीं शिक्षा विभाग के डीपीओ राहुल चंद्रेश्वर ने बताया कि कल से किसी भी हालत में बच्चों को टीसी दिया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि 9वीं में एडमिशन के लिए समय बढ़ा दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता