ब्रेकिंग
Bihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंका

टैंकर ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, 10 कांवरिया घायल, एक की हालत गंभीर

NAWADA: नवादा में सड़क किनारे खड़ी कांवरियों से भरी स्कॉर्पियों में एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियों सवार 10 कांवरियां घायल हो गये। जिसमें एक की हालत ग

टैंकर ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, 10 कांवरिया घायल, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में सड़क किनारे खड़ी कांवरियों से भरी स्कॉर्पियों में एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियों सवार 10 कांवरियां घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।


घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के पास उस वक्त हुई जब सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ी थी। एक अनियंत्रित टैंकर ने जोरदार  टक्कर मार दी। बताया जाता है कि सभी कांवरिया नेपाल से देवघर बाबा के दर्शन के लिए गए थे। 


भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद सभी लोग तारापीठ चले गए। तारापीठ में पूजा अर्चना कर सभी घूमने के लिए राजगीर जा रहे थे। तभी अकौना बाजार के पास राजगीर जाने के लिए रास्ता पूछने के लिए स्कॉर्पियो को  सड़क किनारे खड़ा किया। 


इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घायलों में आरती देवी विद्या देवी, शांति देवी, नीतू गुप्ता आदित्य कुमारी दर्शन कुमार राजकुमार परशुराम एवं राम प्रकाश शामिल है। जिसमें आरती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरती देवी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता