ब्रेकिंग
Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव में तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। तालाब से कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों ने किशोर को डूबते दे

तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव में तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई। तालाब से कुछ दूरी पर काम कर रहे लोगों ने किशोर को डूबते देखा तो तालाब के पास पहुंचकर उसको बाहर निकाले फिर परिजनों को सूचना देते हुए रेफरल अस्पताल रामगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 


फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृत बच्चे की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र किसी सीझुआ गांव के रामप्रवेश बिंद का 14 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बताया जा रहा है। जो सातवीं क्लास का छात्र था।


अक्षय लाल बिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भतीजा सीझुआ गांव के ही तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। तालाब में गहरा पानी होने के कारण उसे अंदाजा नहीं लग पाया और डूबने लगा। यह नजारा घर में काम कर रहे कुछ लोगों ने दूर से देखा। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते तब तक वह पूरी तरह डूब चुका था। उसको बाहर निकालते हुए रेफर अस्पताल रामगढ़ लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। फिर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर आए हुए हैं।


टैग्स