ब्रेकिंग
फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित

तालाब में डूबने से 4 साल के दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR: कैमूर के रामपुर प्रखंड के दामोदरपुर गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत हो गयी। दोनों की उम्र चार साल बतायी जा रही है जो चचेरे भाई थे। इस घटना से परिजनों

तालाब में डूबने से 4 साल के दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर के  रामपुर प्रखंड के दामोदरपुर गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत हो गयी। दोनों की उम्र चार साल बतायी जा रही है जो चचेरे भाई थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेतों में रोपनी करने वाले जब तालाब में हाथ-पैर धोने गये तो देखा कि दोनों बच्चों की लाश तालाब में तैर रहा है।


 लोगों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौक पर पहुंचे परिजन बच्चों के शव को देखकर फूंट फूंट कर रोने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। दोनों मृतक की पहचान के कैमूर के रामपुर प्रखंड स्थित दामोदरपुर गांव निवासी कमलेश पासवान के 4 वर्षीय बेटे मंजी कुमार और दुलारचंद पासवान के साढ़े तीन साल के बेटे बादल कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे।


दादा सुखदेव पासवान ने बताया मेरा नाती अपने चचेरे भाई के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। पता नहीं कैसे तालाब के अंदर चला गया जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई । घटना के डेढ़ घंटे बाद जब शव ऊपर तैरने लगा तो लोग तालाब किनारे पहुंचे तो बच्चे को देखकर बाहर निकाले और हम लोग को जानकारी दिया। 


पिता कमलेश पासवान ने बताया मैं खेत में आरकोन करने के लिए गया हुआ था। वापस लौटा तो देखा कि कुछ लोग मेरे बच्चे को टांग कर ला रहे हैं तो मैं नजदीक पहुंचा, तो उन लोगों ने बताया कि बच्चा पोखरा में डूब गया था और तैर रहा था । जिसके बाद उसके शव को बाहर निकाला गया है फिर उसको पोस्टमार्टम कराने के लिए हम लोग यहां पर आए हुए हैं। जो घटना होना था वह तो हो गया। अब हम चाहते हैं कि सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि परिजनों को दिया जाए।


टैग्स