ब्रेकिंग
BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल

Bihar News: बिहार के इस ग्रीनफील्ड पुल परियोजना को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण की सभी बाधाएं हुईं दूर

Bihar News: ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड पुल परियोजना में जमीन अधिग्रहण की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संबंधित विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड पुल परियोजना से जुड़ी जमीन अधिग्रहण की सभी बाधाएं दूर होने की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि परियोजना के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और उसी के अनुरूप कार्य प्रगति पर है।


इस बैठक में नॉर्थ कोयल जलाशय परियोजना और मंडई वीयर योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इन परियोजनाओं को हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री स्वयं इन परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।


नॉर्थ कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वे अगले सप्ताह इस परियोजना का फील्ड विजिट कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। वहीं मंडई वीयर परियोजना को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी रैयतों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से परियोजनाओं की रफ्तार प्रभावित होती है, इसलिए भुगतान प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए।


समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मयंक वरवड़े, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल, बिहार राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल सहित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि, संवेदक और विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता