ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे

तब्लीगियों की इनपुट खंगाल रही बिहार सरकार, किस कोने में छिपे हैं मरकज के लोग

PATNA : इंडिया में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है. भारत में अब तक 3300 से ज्यादा मरीज के रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. गृह मंत्रालय के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों में एक हजार

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : इंडिया में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है. भारत में अब तक 3300 से ज्यादा मरीज के रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. गृह मंत्रालय के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों में एक हजार से ज्यादा तब्लीगी शामिल हैं. सरकार की ओर से कोरोना के कारण तब्लीगियों की मौत की भी संभावना जताई गई है. बीते दिन ही गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पीएस श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी थी कि कोरोना पॉजिटिव में लगभग 23% तब्लीगी जमात से जुड़े लोग शामिल हैं. बिहार सरकार भी अपने प्रदेश में तब्लीगियों को तलाश कर रही है. अब तक लगभग 10 तब्लीगी पकडे गए हैं. जिसमें से एक ही दिन बेगूसराय से 9 तब्लीगी पकडे गए थे. जिनको फिलहाल क्वारंटाइन में रखा गया है. उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है.


बिहार में अब तक कई तब्लीगियों को ट्रेस नहीं किया जा सका है. ऐसे तब्लीगियों के पीछे सरकार लगी हुई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है कि तबलीग मरकज के लोगों को सर्च किया जा रहा है. हमलोग लगातार सर्च कर रहें है. होम और डिजास्टर मैनेजमेंट इसे देख रहा है. उनके इनपुट पर हम लोग काम कर रहें है.


प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह भी बताया कि तब्लीगी जमात का मामला डिफीकल्ट सिचुएशन है. हालांकि अभी तक तबलीगी के सारे रिजल्ट नेगिटिव आये हैं. कुछ सैंपल के रिपोर्ट आना बाकी है. बहुत लोग राज्य के बाहर हैं. सरकार लगातार गायब तब्लीगियों को ढूंढने में लगी हुई है. दिल्ली मरकज से जुड़ा मामला काफी चुनौतीपूर्ण है.


भारत में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में भी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं. स्वास्थ्य सुविधा को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी जा रही है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है कि बिहार में आज 15 हजार मास्क और किट आएंगे. केंद्र सरकार से हालांकि 5 लाख की डिमांड की गई थी. जिसमें से अब तक मात्र 4 हजार ही मिले हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि हर मौत को कोरोना से जोड़कर देखना सही नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में अन्य बीमारियों से भी मौत होती है. आइसोलेशन वार्ड में मरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मौत को कोरोना से जोड़ना उचित नहीं है. हॉस्पिटल में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए आते हैं.


बिहार में आज 15 हजार मास्क और किट आएंगे. बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश ने यह जानकारी दी थी कि बिहार में 5 लाख PPE किट की मांग की थी. जिसके मुकाबले केवल 4000 ही उसमें से मुहैया कराया गया है. इसके अलावे 10 लाख  N95 मास्क की मांग की गई थी. जिसमें से मात्र 50 हजार ही उपलब्ध कराये गए हैं. 10 लाख प्लाई मास्क के की मांग की थी. जिसके एवज में केवल एक लाख ही प्लाई मास्क मांसपेशी बिहार को मिला है. इसके अलावा 10 हजार आरएनए एक्सट्रैक्शन किट की भी मांग की गई थी. जिसमें से मात्र ढाई सौ ही किट उपलब्ध कराया गया है.

टैग्स