ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल आए CRPF के जवान की मौत, हार्ट अटैक से जान जाने की आशंका

JAMUI : खबर जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ 215 बटालियन का एक जवान की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया जहां उसकी मौत

तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल आए CRPF के जवान की मौत, हार्ट अटैक से जान जाने की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीआरपीएफ 215 बटालियन का एक जवान की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में मातम का माहौल क़याम हो गया है। आस - पास के लोग भी सेना के जवान की अंतिम दर्शन को लेकर अस्पताल के बाहर जमावड़ा लगाए हुए है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 215 बटालियन के मृतक जवान की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल थाना अंतर्गत महापुर निवासी उपेंद्र सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में किया गया। यह मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में फिलहाल तैनात था। अभिषेक की शनिवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद साथी जवानों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आनंद फानन में लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक देवेंद्र कुमार ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, चिकित्सकों को आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, सही और सटीक जानकारी  पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। घटना की जानकारी के बाद जवान भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक जवान के दो बच्चे हैं जवान की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बटालियन जवान की मौत की जानकारी के बाद कैंप में साथ में रह रहे जवानों के बीच मातम छा गया। 


इधर, घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।  थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि एक सीआरपीएफ जवान की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता