ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बेगूसराय में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज देखने को लेकर हुआ था विवाद

डॉ. प्रभाकर ठाकुर की क्लिनिक के सामने से सफाईकर्मी की बाइक चोरी हो गयी थी। डॉक्टर के पास वह CCTV फुटेज देखने पहुंचा था। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कचरा ढोने का काम करता था। उसकी हत्या बोलेरो सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर डॉक्टर से कहासुनी हो गयी थी। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर- 31 की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वार्ड- 38 के निवासी शिवन महतो के 35 वर्षीय पुत्र अजीत महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजीत महतो कचरा ढोने का काम करता था। बताया जाता है कि डॉ. प्रभाकर ठाकुर के क्लिनिक के सामने से एक दिन पहले अजीत महतो का बाइक चोरी हो गया था। डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर की क्लीनिक में वो सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंचा था। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 


तब अजीत महतो ने डॉक्टर से कहा कि सीसीटीवी फुटेज मुझे देखने दें..मेरी बाईक चोरी हो गयी है। लेकिन डॉक्टर ने साफ तौर पर सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई तभी बोलेरो पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर अजीत की हत्या कर दी। तीन गोली लगने से मौत हो गयी। परिजनों ने बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत महतो के जीजा को भी बंधक बनाया था। डॉक्टर के क्लीनिक पर सैकड़ों लोग आ पहुंचे। इस दौरान NH 31 पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


 मृतक के पिता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर डॉक्टर के बीच कहासुनी हुई थी। डॉक्टर ने पुलिस को बुलाकर अजीत महतो के भाई भोला महतो को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर भोला महतो को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां कोर्ट से भोला महतो को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद भोला महतो और उसके भाई क्लीनिक पर पहुंचकर सीसीटीवी दिखाने की बात कहने लगे तो डॉक्टर और अजीत महतो के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद बाइक सवार बदमाश पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान तीन गोली लगने से अजीत महतो की मौत हो गयी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता