ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा: निदेशक का नियुक्ति पत्र निकला फर्जी, 3 पर FIR

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा हुआ है. सीएम के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने तीन कर्मी पर नगर थाना में FIR दर्ज करा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा हुआ है. सीएम के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने तीन कर्मी पर नगर थाना में FIR दर्ज कराई है. खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

स्वास्थ्य सेवा के निदेशक प्रमुख रोग नियंत्रक लोक स्वास्थ्य एवं पारा मेडिकल बिहार पटना नवीन चन्द्र प्रसाद के यहा से डाक से एक नियुक्ति पत्र सीएस कार्यालय मोतिहारी 13 दिसम्बर 19 को पहुंचा. सीएस ने नियुक्ति पत्र सम्पुष्टि के लिए पटना भेज दिया. सम्पुष्टि में पत्र का खुलासा हुआ कि नियुक्ति पत्र फर्जी है.

फर्जी बहाली का खुलासा होने के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि स्वस्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का बड़ा रैकेट काम कर रहा है. जिन कर्मी की नियुक्ति करनी थी उनके नाम के आगे कोई पता ही नहीं लिखा गया है. स्वाथ्य विभाग के निदेशक के नियुक्ति पत्र में रेणु देवी, पिंकी देवी और उमाशंकर दास का नाम अंकित था. सीएस के निर्देश पर एसएमओ ने तीनों के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.

बता दें कि इसके पहले भी एक एएनएम का फर्जी प्रमाणपत्र मिला था. लेकिन अब तक उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. फर्जी प्रमाणपत्र पर एएनएम डेजी कुमारी कई महीनों तक सैलरी ले चुकी है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता