ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

सवर्ण सेना ने दी मंत्री तेजप्रताप को चेतवानी, कहा ... जो बाबा बागेश्वर का विरोध करेगा वो सही सलामत नहीं बचेगा

PATNA : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं और इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। राजद जहां लगातार विरोध में बयानबाजी कर रहा है, तो वहीं कुछ हिंदू संगठन और

सवर्ण सेना ने दी मंत्री तेजप्रताप को चेतवानी, कहा ... जो बाबा बागेश्वर का विरोध करेगा वो सही सलामत नहीं बचेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं और इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। राजद जहां लगातार विरोध में बयानबाजी कर रहा है, तो वहीं कुछ हिंदू संगठन और सामाजिक संस्था बाबा के समर्थन में आ गए हैं। इसी कड़ी में अब सवर्ण सेना के तरफ से बाबा बागेश्वर ने खुले तौर अपना समर्थन दिया है। 


दरअसल, आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजद नेताओं के निशाने हैं. पहले तेज प्रताप यादव ने बागेश्वर बाबा को लेकर तीखी टिप्पणी की तो राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तल्ख बातें कहीं. इसके बाद मंत्री चंद्रशेखर ने भी बागेश्वर बाबा को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद अब बाबा के समर्थन में सवर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने कहा कि, राजद के लोग ईसाई धर्म को मानने वाले लोग है। हमलोग बाबा बागेश्वर धाम का विरोध करने वाले का जोरदार विरोध करेंगे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमलोगों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को सुरक्षा देने का शपथ लिया है। हमारी सेना में लाखों लोग है। हमलोगों ने आज यह शपथ लिया है कि, बाबा बागेश्वर का विरोध करने वाले का हम मुहंतोड़ जवाब देंगे। जो भी बाबा का विरोध करेगा वो सही सलामत नहीं बचेगा। इस बात का एलान सवर्ण  सेना ने कर दिया है। हमारी सेना राजद के मंत्री से निपटने को तैयार हैं, अगर वो विरोध करेंगे तो हमलोग उनको भी जवाब देंगे। 



आपको बताते चलें कि, धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं क्योंकि 13 से कार्यक्रम है। उनका कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा। यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है।  इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। इसमें करीब एक लाख भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भक्तों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।