ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

स्वच्छता का संदेश दे रही छोटी सी याम्या: पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर की साफ-सफाई, पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से है प्रेरित; वीडियो वायरल

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर एक दूसरी कक्षा की छात्रा याम्या सिंह लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। छोटी की बच्ची पटना की सड़कों पर घू

स्वच्छता का संदेश दे रही छोटी सी याम्या: पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर की साफ-सफाई, पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से है प्रेरित; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर एक दूसरी कक्षा की छात्रा याम्या सिंह लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। छोटी की बच्ची पटना की सड़कों पर घूम-घूमकर साफ-सफाई करती नजर आई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, दूसरी कक्षा की छात्रा याम्या सिंह छपरा के एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गांव की रहने वाली है। युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह की बेटी याम्या सिंह अपने परिवार के साथ पटना के बाबा चौक के पास रहती है और कार्मल हाई स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा है। याम्या के पिता युवा चेतना प्रमुख रोहित बिहार सहित देशभर में सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 


पिता की प्रेरणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित याम्या को साफ-सफाई के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में काफी मन लगता है। याम्या सिंह का पटना में किया गया साफ सफ़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छोटी सी बच्ची के इस प्रयास की खूब सराहना हो रही है।

टैग्स