ब्रेकिंग
सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज

स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबे 3 युवक, दो लापता ; एक की डूबने से हुई मौत

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां गंगा नदी में स्नान को गए तीन युवक डूबने लगे। जिसके बाद दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक की मौत हो ग

स्नान के दौरान गंगा नदी में डूबे 3 युवक, दो लापता ; एक की डूबने से हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां गंगा नदी में  स्नान को गए तीन युवक डूबने लगे। जिसके बाद दो युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहैल कायम हो गया है। परिजनों का भी रो -रो कर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की सुचना के बाद आस- पास के लोगों की भी भीड़ लग गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मोकामा प्रखंड के हाथीदह गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन दोस्त डूब गए। हालांकि,गंगा में डूब रहे दो युवकों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। लेकिन एक युवक रघुवीर कुमार देखते ही देखते गंगा की गहराई में डूब गया। जिसके बाद लोगों में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


बताया जा रहा है किम ये तीनों दोस्त मरांची गंगा के महादलित परिवार के रहने वाले हैं। ये लोग गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे तभी गहरे पानी में जाने से तीनों लोग डूबने लगे। जहां दो युवक तो तैरकर अपनी जान बचा लिए, लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पाकर पहुंचे मोकामा सीओ मौके पर कैंप कर राहत और बचाव कार्य की मानेटरिंग कर रहे हैं। 


उधर, सिमरिया घाट से एसडीआरएफ की टीम लगातार लापता युवक की गंगा नदी में तलाश कर रही है। लोकल गोताखोर की टीम भी तलाशी अभियान में जुट गयी है। हाथीदह पुलिस भी तलाशी अभियान की निगरानी कर रही है। जबकि, हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गंगा घाट पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस गंगा घाट पर आये दिन हादसे हो रहे हैं। युवक के डूबने से परिजनों में मातम पसर गया है।