ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सुशासन पर सवाल ! बाइक सवार चार अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ

सुशासन पर सवाल ! बाइक सवार चार अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। जसिके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत के मथुरापुर पोखर के समीप दो बाईक पर सवार चार अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद आनंद-फानन में पहुंची मनियारी थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वही इलाके की घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। 


इधर,इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है। लेकिन यह सवाल उठता है कि आखिर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं अपराधी के अंदर प्रशासन का खौफ क्यों नहीं है जब चाहे जहां चाहे अपराधी मनचाही घटना को अंजाम दे दे रहे हैं और पुलिस महज दावा करते रह जाती है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस की टीम कितनी जल्द अपराधियों को पकड़ लेती है। इधर, इस पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि बाइक सवार अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें