ब्रेकिंग
Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी

सुशासन की सरकार पर सवाल ! रंगदारी नहीं देने पर मुखिया पति पर जानलेवा हमला, हाईवे पर कार से कुचलने की कोशिश

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सा

सुशासन की सरकार पर सवाल ! रंगदारी नहीं देने पर मुखिया पति पर जानलेवा हमला, हाईवे पर कार से कुचलने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। राज्य में डीजीपी लगातार अपराधियों को अरेस्ट करने को लेकर नए - नए टास्क देते हुए नजर आते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां रंगदारी के लिए मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने इनको कार से कुचलने का भी प्रयास किया। जिसके बाद अब इस मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


दरअसल, औरंगाबाद में रंगदारी के लिए असामाजिक तत्वों ने मुखिया पति को जान से मारने की कोशिश की। उन्हें हाईवे पर बार बार एक कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इस मामले में मुखिया पति ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया पति की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। वह हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।


बताया जा रहा है कि, मुखिया पति संजय सिंह प्रतिदिन घर से कुटुंबा संडा एनएच 139 सड़क से हरिहरगंज ड्यूटी के लिए जाते हैं। सड़क से वापस घर लौटते हैं।इसी दौरान  ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के क्रम में लाल रंग की कार यूपी16सीडब्ल्यू-2199 पर सवार उसके साथियों ने थाना क्षेत्र के सोनार खाप गांव से उनका पीछा करना शुरू किया। कई बार कार से कुचलने का प्रयास किया। पक्का बांध पुल के पास हथियार के बल पर बाइक रोकने लगे। 


मुखिया पति ने बताया कि उन्होंने जब बाइक रोक सड़क किनारे स्थित दुकान में भागना चाहा तो कार से कुचलकर जान मारने की कोशिश की। शोर सुनकर घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। जिसके बाद अपराधी भाग निकले।  थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी के बाद कार्रवाई की जा रही है।