ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

दो धनकुबेर सीओ के ठिकानों पर निगरानी का छापा, पटना से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

PATNA: भष्ट्राचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरों ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। निगरानी ने दो धनकुबेर अंचलाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, वैशाली, आरा और बेगूसराय में

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भष्ट्राचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरों ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। निगरानी ने दो धनकुबेर अंचलाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, वैशाली, आरा और बेगूसराय में छापेमारी की गयी। हाजीपुर सदर के तत्कालीन अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और अंजय कुमार राय के ठिकानों की तलाशी ली गयी। 


हाजीपुर सदर के तत्कालीन अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ने पटना और आरा स्थित आवास में छापेमारी की। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गयी। निगरानी थाना कांड संख्या-039/2025,दिनांक 13.06.2025 को दर्ज किया गया था। प्राथमिकी अभियुक्त कृष्ण कुमार सिंह, तत्का० अंचल अधिकारी, हाजीपुर सदर, सम्प्रति सेवा निवृत, सा०- सकड्‌डी, थाना-कोईलवर, जिला-भोजपुर वर्तमान में फ्लैट नं0-302, नमिता इन्कलेव अपार्टमेंट, बैंक कॉलोनी, रूपसपुर, पटना के विरूद्ध लगभग 66,15,569/- (छियासठ लाख पन्द्रह हजार पाँच सौ उनहत्तर) रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के क्रम में माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के तलाशी दल द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त कृष्ण कुमार सिंह के पटना स्थित आवास/ आरा स्थित आवास की तलाशी की जा रही है।


प्रत्यानुपातिक धनार्जन से संबंधित एक अन्य मामले में निगरानी थाना काण्ड सं0-040/2025, दिनांक 13.06.2025 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त अंजय कुमार राय, तत्कालीन अंचलाधिकारी, हाजीपुर सदर, वैशाली सम्प्रति सेवा-निवृत के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन के संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा इनके पटना स्थित दो ठिकानों / बेगूसराय स्थित आवास की तलाशी की कार्रवाई की। 


निगरानी थाना काण्ड सं0-040/2025, दिनांक 13.06.2025 धारा-13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (संशोधित 2018) के प्राथमिकी अभियुक्त अंजय कुमार राय, तत्कालीन अंचलाधिकारी, हाजीपुर सदर, वैशाली सम्प्रति सेवा निवृत, पे०- स्व० रामबाबू राय, स्थायी पता सा०- समसीपुर दियारा, बछवाड़ा, जिला- बेगूसराय के विरूद्ध लगभग 46,43,279/- (छियालीस लाख तेतालीस हजार दो सौ उनासी) रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 


अनुसंधान के क्रम में माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के तलाशी दल द्वारा आज दिनांक 17.06.2025 को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अंजय कुमार राय के पटना स्थित दो ठिकानों/ बेगूसराय स्थित आवास की तलाशी की जा रही है। तलाशी के क्रम में अभियुक्त अंजय कुमार राय के पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी थानान्तर्गत हॉस्पिटों इंडिया बम्भोर पैलेस, फ्लैट नं0-202 से लगभग 13,00,000/-(तरह लाख) रूपये के आभूषण बरामद किया गया है। दोनों सीओ के ठिकाने पर निगरानी की छापेमारी जारी है।