ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

प्रवासियों को लेकर चौथी ट्रेन पहुंची बेगूसराय, सूरत से आए श्रमिकों को लेकर अलर्ट पर है प्रशासन

BEGUSARAI : बुधवार को प्रवासियों को लेकर चौथी ट्रेन भी बरौनी जंक्शन पहुंच गई. गुजरात के सूरत से चली इस 22 बोगी वाले ट्रेन से बरौनी जंक्शन पर करीब 12 सौ यात्री उतरे हैं. बिहार के 30 से अधिक जिलों के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बुधवार को प्रवासियों को लेकर चौथी ट्रेन भी बरौनी जंक्शन पहुंच गई. गुजरात के सूरत से चली इस 22 बोगी वाले ट्रेन से बरौनी जंक्शन पर करीब 12 सौ यात्री उतरे हैं. बिहार के 30 से अधिक जिलों के इन यात्रियों की जंक्शन पर मौजूद 22 मेडिकल टीम द्वारा ग्रहण स्क्रीनिंग की गई और उनके रिकॉर्ड भी रखे गए

स्क्रीनिंग के बाद बेगूसराय जिला के सभी प्रवासियों को बस के द्वारा उनके संबंधित प्रखंड मुख्यालय में भेजा गया. जहां एक बार फिर स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को डिग्निटी कीट देकर क्वारेन्टाइन में रखा जाएगा. जबकि शेष जिलों के यात्रियों को स्क्रीनिंग के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बस द्वारा उनके संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है.


 प्रवासियों को बस से भेजने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है तथा मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. बस में सवार होने वाले सभी लोग निर्धारित जगह पर ही बस से उतरेंगे. रास्ते में उन्हें किसी हालत में उतरने नहीं दिया जाएगा, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. बरौनी जंक्शन पर श्रमिकों को लेकर आई इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने से पहले ही रेलवे और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में थे। सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवान कदम-कदम पर तैनात थे.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता