ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

सूरत में फिर बिहारी मजदूरों ने किया हंगामा, बोले.. लॉकडाउन में खाना नहीं दे सकते हो तो वापस घर भेज दो

PATNA: एक तरफ बिहार सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने के लिए लॉकडाउन में तैयार नहीं है, लेकिन सूरत में रह रहे मजदूर भूख से तड़प रहे हैं, आज गुस्से में हंगामा किया और तोड़फोड़ कर डा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक तरफ बिहार सरकार बिहारी मजदूरों को वापस लाने के लिए लॉकडाउन में तैयार नहीं है, लेकिन सूरत में रह रहे मजदूर भूख से तड़प रहे हैं, आज गुस्से में हंगामा किया और तोड़फोड़ कर डाली. इनके साथ में यूपी समेत कई दूसरे राज्यों के भी मजदूर थे. पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले पांच मजदूरों को गिरफ्तार भी किया है. 

लॉकडाउन में भोजन दो नहीं तो घर भेजो

सूरत के खाजोड़ में तैयार हो रहे एशिया के सबसे बड़ी डायमंड बोर्स में सभी मजदूर काम करते हैं. लेकिन इन मजदूरों को भोजन नहीं मिल रहा है. जिससे गुस्से में आकर सभी मजदूरों ने बोर्स के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी. सभी ने आरोप लगाया कि खाना नहीं दिया जा रहा है. अगर उनको खाना नहीं दे सकते तो उनको अपने घर भेज दे. 


4 हजार मजदूर कर रहे काम

डायमंड बोर्स में चार हजार बिहार समेत कई राज्यों के यहां पर मजदूर काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां पर सभी फंसे हुए है. इस दौरान सभी को खाने की दिक्कत हो रही है. लॉकडाउन के कारण वह घर भी नहीं आ सकते हैं. 10 अप्रैल को भी मजदूरों ने हंगामा किया था. उस दौरान भी कहा था कि उनलोगों को पर्याप्त खाने को नहीं मिल रहा है. डायमंड बोर्स में हंगामा देख भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है. 

टैग्स