ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सुपौल में प्रोफेसर समेत 172 शिक्षक सस्पेंड, पूर्णिया में 119 पर कार्रवाई, BEO भी नपे

PATNA: इंटर की कॉपी जांच नहीं करने वाले हड़ताली शिक्षकों के साथ-साथ अब प्रोफेसरों पर भी गाज गिरना शुरू हो गया है. सुपौल में प्रोफेसर समेत 172 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  इंटर की कॉपी जांच नहीं करने वाले हड़ताली शिक्षकों के साथ-साथ अब प्रोफेसरों पर भी गाज गिरना शुरू हो गया है. सुपौल में प्रोफेसर समेत 172 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है. सभी पर आरोप है कि कॉपी जांच करने के लिए नहीं पहुंचे. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 

पूर्णिया में 62 सस्पेंड

पूर्णिया में भी शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉपी जांच नहीं करने वाले 62 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है और 57 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. जिससे शिक्षकों में हड़कंम मच गया है. 

इन जिलों में हुई शिक्षकों पर कार्रवाई

इससे पहले गोपालगंज में 188 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है. बेगूसराय में 178 नियोजित शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया. बेगूसराय में ही वित्तरहित 314 शिक्षकों पर एफआइआर का आदेश जारी किया गया है. पटना में सबसे पहले 2 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया. 70 शिक्षकों पर एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. कैमूर में 122 नियोजित शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है. समस्तीपुर में 30 शिक्षकों को सस्पेंड हुए हैं. 250 पर शिक्षकों को कार्रवाई की प्रकिया चल रही है. सीवान में 14 शिक्षकों को सस्पेंड किया जा चुका है.