ब्रेकिंग
Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता

सुपर 30 वाले आनंद अब सफाई देते फिर रहे हैं, 26 नवंबर को गुवाहाटी हाईकोर्ट में होना है हाजिर

PATNA: जब से गुवाहाटी हाईकोर्ट में रिजल्ट गड़बड़ी की याचिका दायर हुई है तब से सुपर 30 के आनंद कुमार सफाई देते फिर रहे हैं. आनंद को डर हो गया है कि बदनामी

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: जब से गुवाहाटी हाईकोर्ट में रिजल्ट गड़बड़ी की याचिका दायर हुई है तब से सुपर 30 के आनंद कुमार सफाई देते फिर रहे हैं. आनंद को डर हो गया है कि बदनामी से उनके सुपर 30 पर इसका असर न पड़े. क्योंकि आनंद कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. जब भी रिजल्ट आता है तो वह अपने छात्रों की सफलता की संख्या गिनाते जरूर है, लेकिन वह नामों के लिस्ट नहीं दिखाते हैं. आनंद ने कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं. वह 26 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगे.

मुझे किया जा रहा बदनाम

आनंद ने कहा कि बिहार को बदनाम किया जा रहा है. दो-चार लोग हैं जो सुपर 30 की लोकप्रियता से घबराते हैं. वह हारे हुए इंसान हैं, जो जीवन में कुछ नहीं कर पाए तो मेरा नाम बदनाम कर चर्चा में आ रहे हैं. आजतक मैंने किसी से चंदा नहीं लिया. किसी सरकार और किसी प्राइवेट एजेंसी से चंदा तक नहीं लिया है. जो चार छात्रों ने आरोप लगाया है वह मेरे पास पढ़ने भी नहीं आए थे. मैं उनको जानता तक नहीं हूं.

4 छात्रों ने गुवाहाटी कोर्ट में दायर की है याचिका

बता दें कि आईआईटी गुवाहाटी के 4 छात्रों ने एक जनहित याचिका दायर की है. जिसमें आनंद कुमार के सुपर 30 के रिजल्ट को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं. छात्रों ने आरोप लगाया गया है कि आनंद कुमार आईआईटी क्वालीफाई करने वाले छात्रों का सुपर 30 से झूठा परिणाम दिखा कर खुद को मसीहा के तौर पर पेश कर रहे हैं. याचिका में कहा गया है कि जब भी आईआईटी के परिणाम आते हैं तो आनंद कुमार अपने छात्रों के साथ सामने आकर सफलता का दावा करते हैं जबकि 2008 के बाद से आनंद कुमार के सुपर 30 का दावा पारदर्शी नहीं रहा है.