ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

Bihar News: जमीन विवाद में गोलीबारी, कमर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

Crime News: सुपौल के एक शांत गांव में देर रात ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबको चौंका दिया। अचानक अंधेरा, हंगामा और फिर गोलियों की आवाज… जब तक लोग समझ पाते, एक युवक जमीन पर गिर चुका था। अब पूरे इलाके में डर...

Bihar News: जमीन विवाद में गोलीबारी, कमर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नगर परिषद क्षेत्र के लतौना वार्ड 13 में बीती रात अचानक तनाव बढ़ा और स्थिति गोलीबारी तक पहुंच गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घायल की पहचान योगेंद्र यादव के 40 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, यह विवाद कोई नया नहीं था, बल्कि पिछले करीब एक साल से परिवार के ही लोगों (गोतिया) के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। इस दौरान कई बार गांव में पंचायत भी बुलाई गई, और मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।


बताया जा रहा है कि हाल ही में यह मामला फिर से थाने पहुंचा था, जहां आरोपी पक्ष अपने दावे को साबित करने में नाकाम रहा। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया था। इसी तनाव का विस्फोट रविवार, 19 अप्रैल 2026 की देर रात देखने को मिला।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात के समय 5 से 7 की संख्या में लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो माहौल अचानक बिगड़ गया। आरोपियों ने पहले घर की लाइट बंद कर दी, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई।


स्थिति तब और गंभीर हो गई जब हमलावरों ने गोली चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सीधे रंजीत कुमार की कमर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे। परिवार के लोग घबरा गए, लेकिन हिम्मत जुटाकर तुरंत उन्हें उठाया और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल में डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि रंजीत की हालत गंभीर है, क्योंकि गोली शरीर के अंदर ही फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हरकत में आई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और घायल से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल का भी जायजा लिया गया।


एसडीपीओ ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा है और इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।