ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंड

Bihar Teacher News: सुपौल के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में स्कूल समय के दौरान कक्षा में सोते मिले दो शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर...

बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल में नींद फरमा रहे थे गुरुजी.... विभाग ने लिया एक्शन; सुपौल के 2 विशिष्ट शिक्षक सस्पेंड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News:  सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खोरिया में स्कूल समय के दौरान कक्षा में सोना दो विशिष्ट शिक्षकों को भारी पड़ गया. जांच में दोनों शिक्षकों के कक्षा में सोते पाए जाने की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबित शिक्षकों में दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार शामिल हैं. दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.


मामला प्राथमिक विद्यालय खोरिया का है, जहां विद्यालय अवधि में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालने वाले दोनों शिक्षक कक्षा के अंदर कुर्सी और बेंच पर सोते पाए गए थे. इस मामले की खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कराया.


जांच में कक्षा में सोते मिले दोनों शिक्षक

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज की ओर से 28 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान समाचार में सामने आए आरोपों की जांच की गई. जांच रिपोर्ट में दोनों विशिष्ट शिक्षकों के विद्यालय अवधि में कक्षा के अंदर सोने की पुष्टि हुई.


जांच के दौरान विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार कक्षा में कुर्सी और बेंच पर सोते हुए पाए गए. इसके बाद जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को भेजी गई. रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.


बच्चों को पढ़ाने के समय कक्षा में सो रहे थे शिक्षक

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय अवधि में छात्रों को पढ़ाने के बजाय शिक्षकों का कक्षा में सोते पाया जाना छात्रों के हितों के प्रतिकूल है. इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होती है और शिक्षक की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े होते हैं.


विभाग ने इसे सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के प्रावधानों का उल्लंघन और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना है. इसी आधार पर दोनों विशिष्ट शिक्षकों को निलंबित किया गया है.


निलंबन के दौरान विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सरायगढ़-भपटियाही निर्धारित किया गया है. वहीं विशिष्ट शिक्षक देवेंद्र सरदार का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, राघोपुर तय किया गया है.