ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

Crime News: सुपौल में 9वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, घर से 50 मीटर दूर स्कूल परिसर में मिला शव

Bihar Crime News: सुपौल में 9वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा का शव स्कूल परिसर में मिलने के बाद पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

Crime News: सुपौल में 9वीं की छात्रा की गला रेतकर हत्या, घर से 50 मीटर दूर स्कूल परिसर में मिला शव
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह वारदात छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी थाना अंतर्गत चरने पंचायत की है। हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।


मृतका की पहचान बंदना कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्व. सियाराम सरदार की पुत्री थी। बताया जाता है कि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए घर पर ही किराना की छोटी दुकान चलाती थी। सोमवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास यह घटना हुई, जिसके बाद उसका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने के परिसर में पहली मंजिल पर बरामद किया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देर रात ही राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सुबह होते-होते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सुपौल पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।


परिजनों के अनुसार, घटना की रात बंदना घर पर ही मौजूद थी। बताया जाता है कि वह अपने भतीजे के साथ दुकान के पास सोई हुई थी। देर रात अचानक घर में हलचल हुई और कुछ ही देर बाद वह गायब हो गई। परिवार वालों ने उसे आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में मिला। उसकी गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है।


इस वारदात के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और परिवार के अन्य सदस्य लगातार बदहवाश हैं और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इतनी छोटी उम्र की लड़की के साथ इतनी निर्मम वारदात क्यों की गई।


इधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कई एंगल से कर रही है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और स्थानीय स्तर पर देसी शराब बिक्री से जुड़े विवाद की भी चर्चा सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।


पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद जांच को और दिशा मिलने की उम्मीद है।